मुंगेली – जमीन विवाद बना हत्या का कारण, जानें पूरा मामला

Share this

N.V.news मुंगेली : जिले में जमीन विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई है। घटना के वक्त वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान उसके परिजनों ने उस पर लाठी, सब्बल से हमला कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। युवक की पत्नी चीख-चीखकर उसे छोड़ देने की गुहार लगाती रही। मगर किसी ने उसकी एक ना सुनी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला पथरिया थाना क्षेत्र का है।

गंगद्वारी निवासी धन्नू राजपूत(40) अपनी पत्नी रामेश्वरी राजपूत के साथ खेत में काम करने गया था। वह खेत में काम ही कर रहा था, कि खेत में उसका चाचा डोमन राजपूत वहां पहुंच गया। उसके साथ भगवंता राजपूत और एक नाबालिग भी था। यहां पहुंचने के साथ ही सभी ने धन्नू राजपूत से विवाद करना शुरू कर दिया।

इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सभी ने मिलकर सब्बल, लाठी से धन्नू राजपूत पर हमला कर दिया। धन्नू राजपूत की पत्नी बार-बार यह गुहार लगाती रही कि उसे मत मारो। मगर सभी ने उसे तब तक मारा, जब तक उसकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद सभी फरार हो गए थे। वहीं महिला ने इस बात की जानकारी परिजनों को और पुलिस को दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू की थी। फिर शव को पीएम के लिए भेजा गया था। बाद में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग है।

Share this

You may have missed