Governance: सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी….NV News
Share this
NV News रायपुर/रायगढ़, 14 अगस्त 2026 : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ में सोनार समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सोनार समाज के नागरिकों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नवनिर्मित भवन सामाजिक गतिविधियों, बैठकों और विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजनों के संपादन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति और उज्ज्वल भविष्य का आधार उसकी नई पीढ़ी होती है। जब राज्य के प्रत्येक समाज के बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा को निखारने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास के समान अवसर मिलेंगे, तभी संपूर्ण छत्तीसगढ़ और देश का समग्र विकास संभव हो सकेगा।
ओपी चौधरी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। विकास की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस लोकार्पण समारोह में सोनार समाज के प्रमुख पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

