Raipur News: स्कूलों के पास चला बड़ा अभियान, तंबाकू-गुटखा जब्त, 20 से अधिक पान ठेले हटाए गए…NV News
Share this
NV News रायपुर। राजधानी रायपुर में स्कूलों के आसपास नशे से जुड़े सामान की बिक्री पर रोक लगाने के लिए नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में तंबाकू, सिगरेट और गुटखा जब्त किया गया, वहीं स्कूलों के आसपास संचालित करीब 20 से 25 पान ठेले और गुमटियां हटाई गईं।
कोटपा एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला के निर्देश पर नगर निगम जोन-1 की टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कोटपा एक्ट के तहत यह कार्रवाई की। अभियान खमतराई, भनपुरी, गोगांव स्थित स्कूलों और छोटा रेलवे स्टेशन के आसपास चलाया गया।
भारी मात्रा में नशे का सामान जब्त
निरीक्षण के दौरान पान ठेलों से तंबाकू, सिगरेट, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों के पैकेट बड़ी मात्रा में जब्त किए गए। इसके अलावा स्कूल परिसरों के आसपास संचालित लगभग 20 से 25 ठेले और गुमटियों को हटाया गया।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को नशे की लत से बचाने और स्कूलों के आसपास स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

