माता कर्मा प्रतिमा अनावरण: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली में किया लोकार्पण, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Oplus_131072
Share this
NV news मुंगेली। Cm Vishnu Deo Sai ने आज मुंगेली के स्टेडियम मोड़ पर सेवा, समर्पण, श्रद्धा और भक्ति की प्रतिमूर्ति, भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त माता कर्मा जी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माता कर्मा से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माता कर्मा का जीवन निस्वार्थ सेवा, अटूट आस्था और लोककल्याण की भावना का प्रेरणास्रोत है। उनकी तपस्या, भक्ति और समाजसेवा आने वाली पीढ़ियों को धर्म, सेवा और संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी।
उन्होंने कहा कि माता कर्मा जी ने अपने जीवन से समाज को प्रेम, समर्पण और मानव सेवा का संदेश दिया। उनका आदर्श जीवन समाज को एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जागरूक करता है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। माता कर्मा प्रतिमा अनावरण को लेकर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

