Daupara Chowk mungeli में बाबा गुरु घासीदास जी की प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन
Oplus_131072
Share this
NV News मुंगेली।Daupara Chowk mungeli मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने जिले के दाऊपारा चौक में सत्य, समता, अहिंसा और मानवता के महान संदेशवाहक Baba Guru Ghasidas की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने समाज को सत्य, सद्भाव, समानता और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उनका संपूर्ण जीवन मानव कल्याण, भाईचारे और ऊंच-नीच से मुक्त समाज की स्थापना के लिए समर्पित रहा, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दाऊपारा चौक में स्थापित यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को बाबा जी के विचारों, जीवन मूल्यों और सामाजिक एकता के संदेश से निरंतर प्रेरित करती रहेगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu, डिप्टी सीएम Arun Sao, विधायक Punnulal Mohle, Dharamlal Kaushik, सामाजिक नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित

