Chief Minister Vishnudev Sai ने मुंगेली में किया महाराणा प्रताप प्रतिमा का अनावरण, वीरता और स्वाभिमान को किया नमन

Oplus_131072

Share this

NV News mungeli । Cm Vishnu Deo Sai ने रविवार को मुंगेली जिले के महाराणा प्रताप चौक (Maharana Pratap Chowk)(पड़ाव चौक) में वीर शिरोमणि Maharana Pratap की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप का संपूर्ण जीवन शौर्य, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा है। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, लेकिन विपरीत परिस्थितियों और अभावों के बावजूद कभी आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया।

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका अदम्य साहस, राष्ट्रधर्म के प्रति समर्पण और संघर्षशील व्यक्तित्व युवाओं को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और स्वाभिमान के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ऐसे महान वीरों की स्मृतियों को संरक्षित करना केवल सम्मान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति और गौरव के भाव से सराबोर दिखाई दिया। लोगों ने महाराणा प्रताप अमर रहें के जयघोष के साथ वीर शिरोमणि को श्रद्धांजलि अर्पित

Share this

You may have missed