Korba High Voltage Drama: 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा नशे में युवक, 7 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन…NV News
Share this
NV News कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने शराब के नशे में करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। युवक को इतनी ऊंचाई पर देख पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक टॉवर पर दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में टॉवर पर चढ़ गया था। काफी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद वह नीचे आने को तैयार नहीं था। युवक की हरकत से परिजन और ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
सात घंटे तक चली समझाइश
युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए परिजन, ग्रामीण और पुलिस लगातार उससे बातचीत करते रहे। करीब सात घंटे तक मान-मनौव्वल और समझाइश का दौर चला। काफी प्रयासों के बाद युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ।
नीचे आते ही सभी ने ली राहत की सांस
युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद परिजनों, ग्रामीणों और पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। घटना के सामने आए वीडियो ने इलाके में चर्चा बढ़ा दी है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

