मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में जुआ-सट्टा को रोक लगाने कड़े कदम उठाने के दिए निर्देश

Share this

N.V. न्यूज़ रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में जुआ- सट्टा के विविध स्वरूपों और प्लेटफार्मों पर प्रभावी रोक लगाने कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए है. साथ ही उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में चल रहे जुआ सट्टा के अवैध कारोबार को बंद करने कड़े नियम बनाने के निर्देश दिए. अब जुआ सट्टा के ऑनलाइन कारोबार पर लगाम लगाने कड़े नियम कानून बनाए जाएंगे। इस निर्णय से प्रदेश में जुआ सट्टा के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगेगा। इसके लिए आवश्यक विधिक प्रावधान और प्रक्रियाएं तय करने प्रारूप तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा है.

Share this

You may have missed