Congress Politics: महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति पर सियासी घमासान, ये है दौड़ में सबसे आगे
Share this
रायपुर। Congress Politics, छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस संगठन के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से रिक्त चल रहे इस अहम पद के लिए चयन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से राजधानी रायपुर में सोमवार को पांच प्रमुख महिला नेताओं के साक्षात्कार लिए गए।
एआईसीसी ने लिया महिला नेताओं का इंटरव्यू
Mahila Congress, भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने स्वयं इन महिला नेताओं से साक्षात्कार किया। इस दौरान संगठनात्मक अनुभव, राजनीतिक सक्रियता, महिला सशक्तीकरण और आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
साक्षात्कार में शामिल प्रमुख नाम इस प्रकार हैं—
विधायक संगीता सिन्हा
पूर्व विधायक छन्नी साहू
पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव
पूर्व विधायक ममता चंद्राकर
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा
संगीता सिन्हा और छन्नी साहू सबसे आगे
Mahila Congress, पार्टी सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष पद की दौड़ में इस समय विधायक संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक छन्नी साहू सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।
संगीता सिन्हा बालोद क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुनी गई हैं और वर्तमान राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका पार्टी के लिए मजबूत पक्ष मानी जा रही है।
वहीं छन्नी साहू, लक्ष्मी ध्रुव और ममता चंद्राकर पूर्व विधायक रह चुकी हैं और संगठन में लंबा अनुभव रखती हैं।
छन्नी साहू का नाम पहले से लंबित
Mahila Congress, सूत्र बताते हैं कि छन्नी साहू के नाम का प्रस्ताव करीब एक साल पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एआईसीसी को भेजा गया था, लेकिन अब तक उस पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका। इसी देरी को लेकर कांग्रेस के भीतर चर्चाएं तेज हैं।
भूपेश बनाम सिंहदेव खेमा आमने-सामने
Mahila Congress, महिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन में पार्टी की आंतरिक गुटबाजी भी खुलकर सामने आ रही है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि संगीता सिन्हा को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेमे का समर्थन प्राप्त है, जबकि छन्नी साहू को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव गुट का मजबूत समर्थन बताया जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन दोनों में से किसी एक के नाम पर जल्द मुहर लग सकती है।
भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Mahila Congress, इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेर लिया है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने कहा कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रहा विवाद कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र को उजागर करता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस गुटबाजी की शिकार है और पार्टी के भीतर आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो चुका है।
महिला सशक्तीकरण पर उठे सवाल
Mahila Congress, भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि कांग्रेस सार्वजनिक मंचों पर महिला सशक्तीकरण की बातें करती है, लेकिन संगठन में महिलाओं को नेतृत्व सौंपने के समय भेदभाव किया जाता है।
उनका दावा है कि कांग्रेस की महिला नेता खुद यह आरोप लगा रही हैं कि जमीनी संघर्ष, संगठनात्मक क्षमता और अनुभव के बजाय चापलूसी और गुटबाजी को प्राथमिकता दी जा रही है।
