रायपुर में अनोखी लूटकांड का खुलासा: नकली आंख वाले लुटेरे ने एम्स कर्मचारी से छीने 2200 रुपये, आरोपी गिरफ्तार

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एम्स में क्लर्क के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी से 2200 रुपये की लूट कर फरार हुआ आरोपी कोई साधारण बदमाश नहीं, बल्कि उसकी एक नकली आंख थी, जिसने इस केस को और भी विचित्र बना दिया।

घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, एम्स कर्मचारी देर शाम घर लौट रहा था, तभी एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी ने पीड़ित को चाकू मारने की धमकी दी और उसके पास मौजूद 2200 रुपये छीनकर मौके से फरार हो गया।

वारदात के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि लुटेरे की एक आंख नकली थी, जो पहचान का सबसे खास सुराग साबित हुआ।

आजाद चौक थाना पुलिस ने इसी सुराग के आधार पर इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी रतन उर्फ राज महानंद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रह चुका है। फिलहाल उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Share this

You may have missed