रायपुर स्टेडियम में तैयारियां पूरी: आज से ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू, मैच में दिखेगा रोहित–कोहली का जलवा

Share this

रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबले के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। स्टेडियम में सफाई, रंगरोगन और टूटी कुर्सियों को बदलने का काम लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, पार्किंग की सीमित व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए विशेष रणनीति तैयार कर रहा है।

आज से ऑफलाइन टिकट की बिक्री शुरू:-

भारत–दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मैच के लिए आज से ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू कर दी गई है। यह सुविधा सिर्फ छात्रों और स्टूडेंट कैटेगरी के लिए उपलब्ध होगी।

  • टिकट कीमत: 800 रुपये
  • प्रति छात्र: अधिकतम 4 टिकट
  • पहचान पत्र अनिवार्य

मैच 3 दिसंबर को रायपुर के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना है। टिकटों की बढ़ती डिमांड के बीच दलालों द्वारा कालाबाजारी की आशंका भी बढ़ गई है।

ऑनलाइन टिकट आधे घंटे में सोल्ड आउट:-

ऑनलाइन टिकट बिक्री 22 तारीख से शुरू हुई थी और केवल 30 मिनट में ही सभी टिकट बिक गईं, जिससे कई क्रिकेट प्रेमी टिकट नहीं मिलने से निराश हो गए। लंबे अंतराल के बाद रायपुर में होने वाला अंतरराष्ट्रीय मैच उत्साह का केंद्र बना हुआ है।

रोहित–कोहली के संभावित आखिरी मैच को लेकर बढ़ा उत्साह:-

क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली रिटायरमेंट के करीब हैं, ऐसे में रायपुर का यह मुकाबला उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भी हो सकता है। इसी कारण प्रदेशभर से फैन्स भारी संख्या में रायपुर पहुँच रहे हैं।

टिकट की कीमतें क्या हैं?

जनरल स्टैंड टिकटों की कीमतें इस प्रकार तय की गई हैं—

  • 1500 से 3500 रुपये तक
  • एक आईडी से अधिकतम 4 टिकट
  • स्टूडेंट्स के लिए 800 रुपये में टिकट
  • 3 साल के बच्चे का भी टिकट अनिवार्य
  • टिकट कुल 5 कैटेगरी में उपलब्ध होंगी।

भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 30 नवंबर – रांची
  • दूसरा वनडे: 3 दिसंबर – रायपुर
  • तीसरा वनडे: 6 दिसंबर – विशाखापट्टनम

रायपुर का यह रोमांचक मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार साबित होने वाला है।

Share this

You may have missed