छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी 20 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News रायपुर: रायपुर जिले में रविवार को विभिन्न दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें छत्तीसगढ़ के समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए एकजुट होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन 20 फरवरी से राजधानी में किया जाएगा।

सर्व विभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ अपने समस्त जिलाध्यक्ष जिला कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की राय जानने के लिए आज रात 8 बजे वर्चुअल बैठक की जाएगी। बैठक में सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। इस बैठक में सभी कर्मचारी शामिल होंगे। कर्मचारी संगठन ने सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को शामिल होने का आग्रह किया है। साथ ही कहा है कि बैठक में जुड़ने के लिए समय का ख्याल रखें और अलग से आप सभी को सूचना नहीं दी जायेगी ना व्यक्तिगत फोन किया जायेगा।

Share this

You may have missed