Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती, 5 हजार नियमित पदों के लिए परीक्षा…NV News
Share this
NV News रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रदेश के शासकीय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कुल 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी है।
लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार इन पदों में नियमित और संविदा दोनों तरह की भर्तियां शामिल हैं। शासकीय स्कूलों में 5,000 नियमित शिक्षकीय पदों पर सीधी भर्ती छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से कराई जाएगी।
6,812 पदों में शामिल हैं विभिन्न भर्तियां
शिक्षा विभाग की भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ाना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नियमित पदों के साथ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
परीक्षा कार्यक्रम जारी
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से भर्ती परीक्षा से संबंधित परीक्षा तिथियां और शेड्यूल जारी किए जाने की जानकारी दी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक सूचना और अपने संबंधित पद के कार्यक्रम की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।

