Electric Substation Accident : बिजली सब-स्टेशन में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से ऑपरेटर की दर्दनाक मौत, तखतपुर क्षेत्र की घटना…NV News

Share this

NV News तखतपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब-स्टेशन में ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आने से ऑपरेटर अमन साहू (32) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विभाग और परिजनों में कोहराम मच गया है।

​शिफ्ट बदलने पहुंचे ऑपरेटर ने देखा शव

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम ढनढन निवासी अमन साहू पिता हेमंत साहू (32) कुरेली स्थित बिजली सब-स्टेशन में ऑपरेटर के रूप में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे जब दूसरा ऑपरेटर अपनी शिफ्ट बदलने के लिए सब-स्टेशन पहुंचा, तो उसने अमन साहू को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा।

​घटना की जानकारी तुरंत बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों और उनके परिजनों को दी गई। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस अचानक हुए हादसे से मृतक के परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

Share this

You may have missed