Food Department Raid in Raipur : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में कई मिठाई और बेकरी प्रतिष्ठानों में मारा छापा; 80 किलो ब्रेड और 8 बोरी मैदा जब्त…NV News

Share this

NV News रायपुर। राजधानी रायपुर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक बड़ा औचक निरीक्षण अभियान चलाया है। विभाग के नियंत्रक दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में टीम ने कई प्रसिद्ध खाद्य प्रतिष्ठानों और बेकरियों में ताबड़तोड़ छापे मारे, जिससे खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

​इन प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई

विभाग की टीम ने समता कॉलोनी स्थित ‘द ब्रेड बास्केट’ (The Bread Basket) की फैक्ट्री का निरीक्षण किया, जहाँ तैयार हो रहे नमकीन, कुकीज और ब्रेड के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। इसके अलावा टीम ने भानपुरी स्थित खत्री स्वीट्स, कमल विहार स्थित कृष्ण स्वीट्स और दावड़ा कॉलोनी स्थित अग्रवाल मिठाई वाला में भी औचक निरीक्षण किया। इन सभी जगहों पर खाद्य पदार्थों की शुद्धता, निर्माण स्थल की साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों (FSSAI norms) की बारीकी से जांच की गई।

​अस्वच्छता मिलने पर सामग्री जब्त

निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री के रखरखाव में गंभीर अस्वच्छता और लापरवाही पाई गई। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग ने नष्टीकरण के लिए करीब 80 किलो ब्रेड और 8 बोरी मैदा जब्त कर लिया है।

​खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और त्योहारी सीजन के मद्देनजर शुद्ध खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। विभाग की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि मिलावट या लापरवाही मिलने पर आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this

You may have missed