भरोसे का हुआ ‘द एंड’: नामी ज्वेलरी शोरूम में 16 साल पुराने कर्मचारी ने की लाखों की हेराफेरी…NV News

Share this

NV News- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सर्राफा हब सदर बाजार से जालसाजी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ स्थित एक बेहद प्रतिष्ठित ज्वेलरी दुकान में सोने के जेवरों के गबन की वारदात हुई है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी हेराफेरी को किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि दुकान के ही एक बेहद पुराने और भरोसेमंद कर्मचारी ने अंजाम दिया है।

दुकान संचालक को जब जेवरों के स्टॉक में गड़बड़ी का अंदेशा हुआ, तो उन्होंने शोरूम में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले। कैमरों की रिकॉर्डिंग में कर्मचारी की करतूत साफ नजर आ गई, जिसमें वह बड़े शातिर तरीके से सोने के जेवरों के साथ खेल करता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद शोरूम के मालिक ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

दुकान संचालक की लिखित शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ गबन और चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने शोरूम के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Share this