Student Death Case: आठवीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप…NV News

Share this

NV News रायपुर। राजधानी रायपुर में आठवीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा सेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आकांक्षा सेन छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में छात्रा को काफी डांट-फटकार लगाई गई थी, जिसके बाद वह परेशान थी। परिवार ने आशंका जताई है कि स्कूल में हुई इस घटना का छात्रा पर असर पड़ा होगा। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश सिंह के मुताबिक, छात्रा की मौत के मामले में मर्ग कायम किया गया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि घटना से पहले क्या हुआ था और छात्रा किन परिस्थितियों से गुजर रही थी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, छात्रा की मौत के कारणों और स्कूल प्रबंधन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जांच जारी है। मामले में पुलिस की जांच और संबंधित पक्षों के बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share this

You may have missed