Road Accident: ट्यूशन से लौट रही 11वीं की छात्रा की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत, चालक फरार…NV News

Share this

NV News बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क हादसे में स्कूटी सवार 11वीं कक्षा की छात्रा जान्हवी सी. भूषण (16) की मौत हो गई। छात्रा ट्यूशन से घर लौट रही थी, तभी बोदरी मोड़ के पास एक ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

ट्यूशन से लौटते समय हुआ हादसा

यह दुर्घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, जान्हवी सी. भूषण एलसीआईटी स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। वह ट्यूशन से स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बोदरी मोड़ के पास ट्रैक्टर चालक ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जान्हवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हादसे के बाद घायल छात्रा को उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक यू-टर्न लेकर वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। वहीं, छात्रा की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद हादसे से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।

Share this

You may have missed