सुंदर नगर में जलभराव से मिलेगी मुक्ति: महापौर मीनल चौबे ने किया निरीक्षण, नई पुलिया बनाने के दिए निर्देश…NV News

Share this

NV News- रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने शहर में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्याओं के स्थायी निराकरण के लिए कड़ा रुख अपनाया है। इसी कड़ी में उन्होंने नगर निगम जोन 5 के अंतर्गत आने वाले सुंदर नगर इलाके का दौरा किया। यहाँ काशी होटल के पास लंबे समय से हो रही जलभराव की गंभीर समस्या का उन्होंने खुद बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों को जल्द राहत दिलाने का भरोसा दिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने क्षेत्र में पानी के सुचारू बहाव न होने के कारणों को समझा और इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए यहाँ शीघ्र ही एक नई पुलिया का निर्माण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि आने वाले समय में आम जनता को जलभराव के कारण किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ जोन 5 के जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह और सहायक अभियंता नागेश रामटेके भी मौजूद रहे। इसके अलावा उपअभियंता प्राची चौबे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सन्दीप वर्मा और स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू की उपस्थिति में महापौर ने पूरे अमले को क्षेत्र की साफ-सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Share this

You may have missed