Kidnap Case: आंगनबाड़ी सहायिका का अपहरण, ड्यूटी जाते समय रास्ते से उठाई गई महिला…NV News
Share this
NV News – छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के अपहरण से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला सुबह अपने केंद्र जाने के लिए घर से निकली थी, तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे युवकों ने उसे जबरन वाहन में बैठाकर किडनैप कर लिया।
घटना बैकुंठपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद रंग की कार में सवार आरोपियों ने महिला को बीच रास्ते से उठा लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में महिला के एक परिचित व्यक्ति की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। साथ ही पुलिस मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और महिला को सुरक्षित बरामद करने के प्रयास जारी हैं। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
