Raipur Kidnapping News: खमतराई में दिनदहाड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण, देर रात पुलिस ने कराया सकुशल मुक्त..NV News

Share this

NV News रायपुर। राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र खमतराई में दिनदहाड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अपहरण की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रांवाभाठा स्थित डीएम टावर के सामने से काले रंग की स्कार्पियो में सवार होकर पहुंचे तीन अज्ञात लोगों ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय को कथित तौर पर अगवा कर लिया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संभावित रास्तों पर घेराबंदी शुरू की और कारोबारी की तलाश में जुट गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने के लिए अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई की।

बताया गया कि देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कारोबारी प्रतीक राय को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया। इसके बाद पुलिस ने मामले से जुड़े घटनाक्रम और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस अपहरण की वजह, वारदात में शामिल लोगों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Share this