Railway Traffic Alteration: झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर रहेगी आंशिक रद्द, 26 नवंबर से बदला रहेगा रूट….NV News

Share this

NV News: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात में आंशिक संशोधन किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को पूरी तरह रद्द करने के बजाय आंशिक रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है।

26 नवंबर से 16 दिसंबर तक बदला रहेगा रूट

यार्ड में तकनीकी कार्य के तहत 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक 18 दिनों का प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके बाद 15 दिसंबर को 10 घंटे का मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक और 16 से 17 दिसंबर तक दो दिनों का पोस्ट-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इस वजह से 26 नवंबर से 16 दिसंबर तक गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर केवल गोंदिया और बिलासपुर के बीच ही संचालित होगी। यह ट्रेन बिलासपुर और झारसुगुड़ा के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

Share this

You may have missed