Chhattisgarh Weather Update: त्योहारी सीजन में मौसम का बड़ा उलटफेर, 27 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदलेगा मिजाज; भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट….NV News

Share this

NV News: छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन के बीच मौसम की चाल में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिलने वाला है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेशभर में शुष्क और शांत बना हुआ वातावरण अब बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आगामी 27 अक्टूबर से अचानक बड़े मौसमी परिवर्तन की संभावना जताई गई है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में एक शक्तिशाली मौसमी तंत्र तेजी से गहरा रहा है। इस सिस्टम के असर से राज्य में वर्षा की गतिविधियों में भारी इजाफा होने के संकेत मिले हैं।

27 से 29 अक्टूबर के बीच भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 अक्टूबर से आसमान में बादलों का डेरा लगना शुरू हो जाएगा और हवा की दिशा में बदलाव आएगा। इसके बाद 28 तथा 29 अक्टूबर को इस मौसमी सिस्टम का प्रभाव अपने चरम पर होगा, जिसके चलते प्रदेश के कई अंचलों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा भी दर्ज की जा सकती है, जिसे लेकर प्रशासन और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share this

You may have missed