Crime News : जांजगीर में लिफ्ट देना पड़ा भारी, दो नाबालिगों ने चाकू मारकर की चौकीदार की निर्मम हत्या…NV News

Share this

NV News जांजगीर, 4 अगस्त। जांजगीर-चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रविवार की रात बाइक सवार एक युवक को दो नाबालिगों को लिफ्ट देना बेहद भारी पड़ गया। नाबालिगों ने बाइक रुकवाकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान ग्राम खोखरा निवासी राजेंद्र सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जो पेशे से चौकीदार का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन नाकेबंदी कर जांच शुरू की।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी गंभीर नशे के आदी हैं और पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share this

You may have missed