Chhattisgarh BJP Appointment: स्मृति ईरानी बनीं भाजपा की प्रदेश प्रभारी, सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी…NV News

Share this

NV News रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए संगठनात्मक प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। इसमें स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छत्तीसगढ़ संगठन की नई जिम्मेदारी

भाजपा की जारी सूची के अनुसार स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ हरियाणा का भी प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं सिद्धार्थ शंभु छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी के तौर पर संगठनात्मक गतिविधियों में जिम्मेदारी संभालेंगे।

भाजपा ने कई राज्यों में किए नियुक्तियां

पार्टी ने देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई जिम्मेदारियां तय की हैं। नई नियुक्तियों के तहत राज्यों में संगठनात्मक समन्वय और पार्टी गतिविधियों की जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभु की भूमिका

स्मृति ईरानी भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव हैं, जबकि सिद्धार्थ शंभु भी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब दोनों को छत्तीसगढ़ संगठन से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Share this

You may have missed