मासूम पर दूसरी बार डॉग का अटैक: पड़ोसी महिला पर जानबूझकर कुत्ता छोड़ने का आरोप, मामला दर्ज…NV News

Share this

NV News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गांधी नगर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक चार वर्षीय मासूम बच्चे पर कुत्ते के हमले के बाद विवाद पुलिस थाने तक पहुंच गया है। पीड़ित परिवार ने अपनी ही पड़ोस में रहने वाली महिला राज सोनवानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को जानबूझकर बच्चे पर हमला करने के लिए छोड़ दिया। कुत्ते के इस अचानक हमले में मासूम के दोनों कूल्हों पर गहरे और गंभीर घाव हो गए हैं, जिससे बच्चा बुरी तरह सहम गया है।

बताया जा रहा है कि मासूम पर कुत्ते के हमले की यह दूसरी घटना है, जिससे नाराज पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस का रुख किया। बच्चे के पिता गोपी हरपाल की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला राज सोनवानी के खिलाफ धाराबद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित बच्चे का चिकित्सीय मुलाहजा करवाकर मामले की आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है और महिला से पूछताछ की जा रही है।

Share this

You may have missed