Raipur News: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को रायपुर आएंगे, AIIMS के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल…NV News
Share this
NV News रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार, 2 सितंबर 2026 को रायपुर पहुंचेंगे। वे रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे लगभग 10:45 बजे AIIMS परिसर पहुंचेंगे, जहां सुबह 11 बजे से आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और समारोह की अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।
दीक्षांत समारोह समाप्त होने के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर करीब 12:30 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद लगभग 1:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके रायपुर दौरे को लेकर संबंधित प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

