ब्रेकिंग :ईसाई लड़की से शादी करने के बाद, लड़के ने धर्म परिवर्तन से किया इनकार, युवक रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

Share this

N.V. न्यूज़ – असम के लखीमपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, ईसाई लड़की से शादी करने के बाद धर्म परिवर्तन से इनकार करने वाला हिंदू युवक रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया है। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक बिकी बिशाल का शव 12 सितंबर को जिले के ही कोइलामारी बलिजन इलाके में एक पेड़ से लटका मिला था। यह घटना शादी के एक हफ्ते बाद की है।

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, असम के लखीमपुर जिले में स्थित चार चर्चों के ईसाई कार्यकर्ताओं ने इस पूरे घटना को अंजाम दिया। इन्हीं लोगों ने बिकी बिशाल को उसके घर से घसीटते हुए बाहर खींचा और पीट-पीट कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

मामले को लेकर लखीमपुर के एसपी बीएम राजखोवा ने कहा, मृतक हिंदू था और उसने कुछ दिन पहले एक ईसाई लड़की से शादी की थी। यह सच है कि लड़की के परिवार से उस पर ईसाई धर्म अपनाने का मानसिक और सामाजिक दबाव था। लेकिन हमें अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसकी हत्या की गई या उसने आत्महत्या की है।

घटना से पहले कुछ लोग घर से ले गए थे

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक घटना से कुछ घंटे पहले बिशाल को कुछ लोग उसके घर से ले गए थे। हालांकि, पुलिस ने इस दावे को इनकार किया है। एसपी ने कहा कि यह दावा गलत है। बिशाल अपनी मर्जी से घर से निकला था। हमने उसकी मौत के लिए जिम्मेदार होने के संदेह में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और दो अन्य उन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जो उस पर धर्म बदलने का दबाव बना रहे थे।

सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए आरोपी

गुरुवार को सभी सात आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस और परिवार को शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share this

You may have missed