Raipur News: नगर निगम जोन-4 का विशेष स्वच्छता अभियान, मालवीय मार्ग स्थित पुराने निगम मुख्यालय के पास से हटाया गया कचरा और मलबा…NV News

Share this

NV News: राजधानी रायपुर के नगर निगम जोन क्रमांक 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष सफाई अभियान चलाते हुए सदर बाजार स्वामी विवेकानंद वार्ड के अंतर्गत मालवीय मार्ग स्थित पुराने नगर निगम मुख्यालय भवन के समीप खाली भूमि पर फैली भारी गंदगी, कचरे और मलबे को पूरी तरह साफ कर दिया है। यह कार्रवाई महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के स्पष्ट निर्देशों के तहत की गई है।

जोन कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में चली मुहिम

जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी की उपस्थिति में इस सफाई अभियान को अंजाम दिया गया। इस दौरान सीटीयू (स्वच्छता लक्षित इकाई) के अंतर्गत जनहित और जनस्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में स्वच्छता कायम की गई और स्थानीय नागरिकों को सकारात्मक स्वच्छता का संदेश दिया गया।

प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में साफ-सुथरा वातावरण सुनिश्चित हुआ है, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है।

Share this

You may have missed