ड्रिप सिंचाई से बदली किसान की किस्मत: सरगुजा के आनंद राम ने आधा हेक्टेयर में कर दिखाया कमाल, कम पानी में बंपर पैदावार!…NV News
Share this
सरगुजा न्यूज़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की नीतियां छत्तीसगढ़ के किसानों को पारंपरिक खेती से निकालकर तकनीक आधारित और मुनाफे वाली खेती से जोड़ रही हैं। उद्यानिकी विभाग की ‘सूक्ष्म सिंचाई योजना’ (Micro Irrigation Scheme) सरगुजा जिले में किसानों की जिंदगी बदलने का जरिया बन रही है।
किसान आनंद राम पैकरा की सफलता की कहानी:
55% अनुदान का लाभ: सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के झेराडीह गांव निवासी किसान आनंद राम पैकरा ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में लगभग डेढ़ एकड़ (0.400 हेक्टेयर) खेत में ड्रिप सिंचाई सिस्टम लगाया, जिस पर उन्हें सरकार से 55 प्रतिशत सब्सिडी मिली।
सब्जी उत्पादन में बड़ा उछाल: ड्रिप सिस्टम के माध्यम से पानी और खाद (फर्टिगेशन) सीधे पौधों की जड़ों तक सही मात्रा में पहुंचने लगे। इससे उनकी टमाटर और गोभी की फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।
समय और पानी की बचत: पहले पारंपरिक तरीके से सिंचाई करने में पानी, समय और मजदूरी ज्यादा लगती थी। अब कम पानी और कम लागत में बेहतर उत्पादन मिलने से उनकी आय कई गुना बढ़ गई है।
राज्य सरकार की इस पहल से सरगुजा समेत पूरे प्रदेश के किसान जल संरक्षण के साथ-साथ आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को अपनाकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

