REWARD FOR EXCELLENCE : मुख्य सचिव विकासशील ने ई-ऑफिस और समयबद्धता के लिए अफसरों-कर्मचारियों को बांटे प्रशंसा पत्र; गृह विभाग पहले तो समाज कल्याण दूसरे नंबर पर!…NV News

Share this

NV News, रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन में सुशासन, पारदर्शिता और कार्यप्रणाली को पूरी तरह डिजिटल व हाईटेक बनाने की दिशा में एक बड़ी प्रशासनिक पहल की गई है। मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित एक विशेष और गरिमामय समारोह में मंत्रालयीन अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘ई-ऑफिस’ (E-Office) के माध्यम से नस्तियों (फ़ाइलों) का त्वरित व पारदर्शी निराकरण करने तथा कार्यालयीन समय पर शत-प्रतिशत उपस्थिति (समयबद्धता) दर्ज कराने के लिए मई माह के ‘प्रशंसा पत्र’ प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव विकासशील ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित कार्यालयीन समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों और ई-ऑफिस प्रणाली पर अपनी कार्यकुशलता को और अधिक बेहतर बनाएं। उन्होंने कहा कि समयबद्धता और डिजिटल गवर्नेंस ही जनता के प्रति हमारी जवाबदेही की पहली सीढ़ी है।

विभागों का परफॉर्मेंस और टॉप सचिवों की सूची (The Departmental & Secretariat Matrix)

ई-ऑफिस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 3 विभाग:

प्रथम स्थान: गृह विभाग (सचिव नेहा चम्पावत ने पुरस्कार ग्रहण किया)

द्वितीय स्थान: समाज कल्याण विभाग (प्रमुख सचिव शहला निगार ने पुरस्कार ग्रहण किया)

तृतीय स्थान: सामान्य प्रशासन विभाग – GAD (सचिव रजत कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया)

फाइल निष्पादन (File Execution) में सर्वश्रेष्ठ सचिव:

प्रथम स्थान: रजत कुमार (सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं उद्योग व वाणिज्य विभाग)

द्वितीय स्थान: सुषमा सावंत (प्रमुख सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग)

तृतीय स्थान: हिमशिखर गुप्ता (सचिव, गृह एवं श्रम विभाग)

विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची

1. संयुक्त सचिव, उप सचिव एवं अवर सचिव श्रेणी

संयुक्त सचिव (Joint Secretary): अनुपम त्रिवेद्वी (ST विकास – प्रथम), भूपेन्द्र कुमार राजपूत (ST विकास – द्वितीय), कमलेश बंसोड (परिवहन – तृतीय)।

उप सचिव (Deputy Secretary): दूरदेशी राम सोन्टापर (वन एवं जलवायु परिवर्तन – प्रथम), किशोर कुमार भूआर्य (GAD-1 – द्वितीय), ऋतु वर्मा (GAD-6 – तृतीय)।

अवर सचिव (Under Secretary): अरूण कुमार मिश्रा (विधि – प्रथम), पूरन लाल साहू (गृह – द्वितीय), मगनलाल पवार (वाणिज्य एवं उद्योग – तृतीय)।

2. अनुभाग अधिकारी एवं सचिवालय सहायक श्रेणी

अनुभाग अधिकारी (Section Officer): नंदकुमार मेश्राम (GAD-4 व 1 – प्रथम), विरेन्द्र कुमार (स्वास्थ्य विभाग – द्वितीय), भोलेनाथ सारथी (वन विभाग – तृतीय)।

वरिष्ठ सचिवालय सहायक: दूर्गेश रात्रे (चिकित्सा शिक्षा – प्रथम), रामगोपाल सेन (PHE – द्वितीय), कमलेश यदु (स्कूल शिक्षा – तृतीय)।

कनिष्ठ सचिवालय सहायक: उमेश यादव (नगरीय प्रशासन – प्रथम), भानुप्रसाद (IT विभाग – द्वितीय), सुरेन्द्र कुमार (GAD-2 – तृतीय)।

कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड 1, 2, 3): दीपेश कुमार (टेक्नीकल सेक्शन) को प्रथम स्थान मिला।

पंचुअलिटी (समयबद्धता) के लिए इन्हें मिला सम्मान

कार्यालयीन समय पर नियमित रूप से सबसे पहले और सही समय पर उपस्थित होने के लिए मुख्य सचिव द्वारा निम्नलिखित अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया:

आनंद कुमार पटेल (अवर सचिव, नगरीय प्रशासन), भावना यादव (स्टेनोटायपिस्ट, राजस्व), हरी प्रसाद (कनिष्ठ सहायक, खाद्य विभाग), हरिश देवांगन (निज सचिव, GAD), जयंत कुमार देवांगन (मुख्य लेखा अधिकारी, GAD), जीधन राम साहू (भृत्य, GAD), लोक नारायण शर्मा (सहायक अनुभाग अधिकारी, उच्च शिक्षा), ओम प्रकाश पात्रे (अवर सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय)।

इसके अलावा पुरूषोत्तम लाल निषाद (वरिष्ठ सहायक, GAD), पुष्पांजलि गजभिये (सहायक ग्रेड-2, वित्त), राजकुमार सोरी (भृत्य, GAD), राजेश कुमार जैन (सेक्शन ऑफिसर, पशुपालन), रमाकांत (स्टेनोटायपिस्ट, पंचायत एवं ग्रामीण विकास), रमेश कुमार पटेल (सहायक अनुभाग अधिकारी, GAD), शेष नारायण साहू (सहायक ग्रेड-2, ST विकास), सुनील मैत्री (अनुभाग अधिकारी, वित्त) और उमेश कुमार ठाकरे (सहायक अनुभाग अधिकारी, खाद्य विभाग) को भी उनकी बेजोड़ समयबद्धता के लिए मंच पर प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

Share this

You may have missed