भीषण गर्मी से मिलेगी राहत: सामान्य तिथि से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, मौसम विभाग का अनुमान…NV News

Share this

NV News- चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी की मार झेल रहे बस्तरवासियों के लिए मौसम विभाग से एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस साल बस्तर संभाग में मानसून अपनी निर्धारित और सामान्य तिथि से पहले दस्तक दे सकता है. हालांकि, मौसम केंद्र का यह भी कहना है कि मानसून के पहुंचने की वास्तविक रफ्तार हवा के दबाव और उसके आगे बढ़ने की भौगोलिक परिस्थितियों पर पूरी तरह निर्भर करेगी, लेकिन शुरुआती संकेत काफी सकारात्मक हैं।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बस्तर में मानसून के प्रवेश करने की सामान्य और प्रामाणिक तिथि 13 जून मानी जाती है. अगर पिछले 15 से 20 वर्षों के मौसमी रिकॉर्ड और इतिहास पर नजर डालें, तो अमूमन मानसून इसी नियत अवधि के आसपास बस्तर की सीमा में प्रवेश करता रहा है, जिसमें दो से चार दिनों का हेरफेर बेहद सामान्य प्रक्रिया माना जाता है. लेकिन इस वर्ष की स्थिति पिछले सालों की तुलना में काफी अलग और अनुकूल नजर आ रही है।

इस साल देश के तटीय राज्य केरल में मानसून की समय से पहले हुई धमाकेदार एंट्री को देखते हुए ही मौसम विज्ञानी यह अनुमान लगा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी मानसून तय समय से कुछ दिन पहले पहुंच जाएगा. यदि स्थितियां ऐसी ही बनी रहीं, तो जून के पहले या दूसरे सप्ताह में ही बस्तर के जंगलों और मैदानों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा, जिससे न केवल लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिलेगी बल्कि क्षेत्र के किसानों को भी खरीफ फसलों की बोआई के लिए बड़ा सहारा मिलेगा।

Share this

You may have missed