आज का राशिफल 21 मई 2026: गुरुवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें मेष से मीन तक का हाल…NV News
Share this
NV News- आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी/षष्ठी तिथि और गुरुवार का पावन दिन है। आज चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में गोचर कर रहे हैं, जिससे गौरी योग और गुरु पुष्य नक्षत्र का बेहद शुभ व दुर्लभ संयोग बन रहा है। ग्रहों की इस सुंदर स्थिति के कारण कर्क, मिथुन, मकर और कुंभ सहित 5 राशियों की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होने वाली है।
आइए जानते हैं रिपब्लिक भारत के अनुसार, आज मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन:
मेष राशि (Aries)
आज आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। मंगलदेव आपकी ही राशि में हैं, जिससे आपको गजब का साहस और ऊर्जा मिलेगी। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होंगे।
शुभ रंग: लाल, सिंदूरी
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि (Taurus)
बुधदेव आपकी सोच को व्यावहारिक बनाएंगे। बिजनेस में आप अपनी तेज बुद्धि का इस्तेमाल करेंगे, जिससे आर्थिक लाभ के सुंदर संयोग बनेंगे। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम, सफेद
उपाय: माथे पर पीले चंदन का तिलक लगाएं।
मिथुन राशि (Gemini)
गुरु और शुक्र का गोचर आपकी बातचीत को बेहद सुखद बनाएगा। आर्थिक मामलों में आज बड़ी मजबूती आएगी और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार में किसी मांगलिक चर्चा से खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: हरा
उपाय: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की संयुक्त पूजा करें।
कर्क राशि (Cancer)
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे गौरी योग का निर्माण हो रहा है। आपकी व्यावसायिक महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे जिससे आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। मीडिया और इंटरनेट से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: सफेद, चमकीला
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि (Leo)
करियर के मोर्चे पर आप आज काफी सक्रिय और ऊर्जावान रहेंगे। मनमुताबिक आर्थिक लाभ मिलने से आपका उत्साह दोगुना हो जाएगा। नौकरी में नई संभावनाएं नजर आ रही हैं, बस अपनी वाणी और गुस्से पर थोड़ा संयम रखें।
शुभ रंग: सुनहरा, पीला
उपाय: गाय को गुड़ और चना खिलाएं।
कन्या राशि (Virgo)
गुरु पुष्य योग के शुभ प्रभाव से आज आपको नौकरी में पदोंतति या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लंबे समय से अधूरे पड़े काम आज पूरे होंगे। शेयर मार्केट या निवेश से लाभ के योग हैं, लेकिन सावधानी बरतें।
शुभ रंग: हरा, पेस्टल
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना कल्याणकारी रहेगा।
तुला राशि (Libra)
अमृतसिद्धि और गुरु पुष्य योग आपके लिए भाग्यवृद्धि लेकर आए हैं। कार्यस्थल पर आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का हर मोड़ पर भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: किसी मंदिर में चने की दाल का दान करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपको सरकार या शासन-सत्ता से जुड़ने का बड़ा मौका मिल सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा और धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। रुका हुआ धन मिलने से मानसिक शांति मिलेगी और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। व्यापारिक स्थिति में पहले से बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। दिन की शुरुआत योग या ध्यान से करें।
शुभ रंग: पीला
उपाय: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें।
मकर राशि (Capricorn)
रचनात्मक क्षमता और सूझबूझ से आप कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करेंगे। यदि कोई पुराना संपत्ति या जमीन का विवाद चल रहा है, तो आज उसका निपटारा हो सकता है। माता-पिता की सेवा में समय बीतेगा।
शुभ रंग: आसमानी, नीला
उपाय: चींटियों को आटा डालें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपको करियर या परिवार की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस आने से आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। संतान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा और सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि (Pisces)
आज आपको तनाव को खुद पर हावी होने से रोकना होगा। हालांकि, आपकी निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत रहेगी, जिससे आप किसी बड़ी मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ रंग: पीला, हल्दी रंग
उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और घी का दीपक जलाएं।

