सुष्मिता सिंह बनीं IFS अधिकारी: UPSC में 32वीं रैंक हासिल कर छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान…NV News

Share this

NV News- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा 2025 के घोषित परिणामों में छत्तीसगढ़ की एक और बेटी ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। राजनांदगांव की रहने वाली सुष्मिता सिंह ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 32वीं रैंक हासिल कर भारतीय वन सेवा अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया है।

शुक्रवार शाम जारी किए गए परिणामों के अनुसार, देशभर से कुल 148 अभ्यर्थियों का चयन भारतीय वन सेवा के लिए हुआ है, जिनमें सुष्मिता ने शीर्ष रैंकर्स में अपनी जगह बनाई है। सुष्मिता की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे राजनांदगांव जिले और छत्तीसगढ़ प्रदेश में खुशी की लहर है।

सुष्मिता की प्रारंभिक शिक्षा और परवरिश राजनांदगांव में हुई है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट लगन से यह मुकाम हासिल किया है। प्रदेश के नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुष्मिता को इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अजय गुप्ता (IFS 91वीं रैंक) के बाद सुष्मिता की 32वीं रैंक यह दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ के युवा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं।

Share this