दिल दहला देने वाली वारदात: शराब पीने से मना करने पर बेटे ने की मां की हत्या, पाटा से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट…NV News
Share this
NV News – बालोद, 16 अगस्त 2026 : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब पीने की आदत से परेशान होकर एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला को लंबे समय से शराब पीने की लत थी। उसका बेटा अक्सर उसे शराब पीने से मना करता था, लेकिन महिला उसकी बात नहीं मानती थी। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद और कहासुनी होती रहती थी। शनिवार को भी दोनों के बीच शराब पीने को लेकर एक बार फिर तीखा विवाद शुरू हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने आपा खो दिया और घर में रखे भारी लकड़ी के पाटा से मां के सिर पर जानलेवा वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

