सुवेंदु राज का आगाज: मुख्यमंत्री साय बोले— ‘ममता का कुशासन खत्म, बंगाल को मिली आजादी’…NV News

Share this

NV News- पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक बड़ा ऐतिहासिक पन्ना पलटा गया। सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सत्ता की कमान संभाल ली है। कोलकाता में आयोजित इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बनने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप-मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल भी पहुंचे थे।

रायपुर वापसी के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंगाल के इस सियासी बदलाव पर बड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कोलकाता की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि बंगाल की जनता ममता बनर्जी के शासन से त्रस्त थी। CM साय ने कड़े शब्दों में कहा, “बंगाल में आज लोकतंत्र की असली जीत हुई है। टीएमसी और ममता बनर्जी के वर्षों पुराने कुशासन का सूर्यास्त हो गया है।”

मुख्यमंत्री ने बंगाल के भविष्य पर भरोसा जताते हुए कहा कि वहाँ के लोगों को आज सही मायनों में ‘आजादी’ मिली है। अब राज्य में भय का माहौल खत्म होगा और सभी वर्गों का समान रूप से विकास सुनिश्चित होगा। छत्तीसगढ़ के शीर्ष नेतृत्व की इस मौजूदगी ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा के लिए बंगाल का यह ‘सत्ता परिवर्तन’ राष्ट्रीय राजनीति में कितनी बड़ी उपलब्धि है।

Share this

You may have missed