Republic Day Celebration: देशभक्ति गीतों व लोकनृत्यों से गूंजा शासकीय प्राथमिक शाला छुईहा, गणतंत्र दिवस पर छात्रों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश- NV News

Share this

N.V.News Mungeli: Republic Day Celebration: गणतंत्र दिवस (Republic Day) के पावन अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला छुईहा (Government Primary School Chuiha) में देशभक्ति, संस्कृति और संस्कारों से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई तथा महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुख्य अतिथियों सरपंच प्रतिनिधि यशपाल चंद्राकर एवं जनपद सदस्य राजेश अंचल का तिलक एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। विद्यालय परिसर में उपस्थित ग्रामीणों, माताओं एवं बुजुर्गों की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य, पंथी एवं करमा लोकनृत्य (Panthi and Karma folk Dance) , राउत नृत्य (Rawat Dance) तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से संविधान, एकता, जिम्मेदारी और राष्ट्रगौरव का संदेश दिया। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में संस्कार और नागरिक चेतना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनपद सदस्य श्री राजेश अंचल जी के द्वारा आज का दिन हमारे लिए केवल एक तारीख नहीं, बल्कि एक जीवंत इतिहास, एक मजबूत संकल्प और एक उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। 26 जनवरी 1950 को ठीक इसी दिन भारत का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ और हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में उभरा – एक संप्रभु, समाजवादी, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। बच्चों एवं पालकों के द्वारा प्रमुख मांग मंच को शाला परिसर पर मंच निर्माण कराने की घोषणा किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार एवं ग्राम समुदाय का उल्लेखनीय योगदान रहा। संकुल समन्वयक श्री रामेश्वर साहू ने गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मंच संचालन यशपाल जोशी सर जी द्वारा किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोषी गेंदले (एसएमसी अध्यक्ष), अनिता गेंदले (आंगनबाड़ी सहायिका), संजना खांडे (पंच), मधु चंद्राकर, कमलेश्वरी चंद्राकर (रसोईया), मनीराम खांडे, सेवन दिवाकर, सितलेश यादव, विनय चंद्राकर, रामधुनी चंद्राकर, करण चंद्राकर, अंजुराम सप्रे सहित पालक एवम् शिक्षकगण का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में दुखित चंद्राकर, बद्री चंद्राकर, बाका चंद्राकर, अधारी चंद्राकर, सौखी गेंदले, अनुज चंद्राकर, बुधारी चंद्राकर, श्यामदास दिवाकर, जगत दिवाकर, राम प्रसाद दिवाकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में संस्था प्रमुख मनोज अंचल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share this

You may have missed