बोरी में बंद महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी, टैटू के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस

Share this

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार 13 दिसंबर को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब सुपेला अंडर ब्रिज के पास बोरी में बंद एक अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिली। आसपास के लोगों को जब बोरी से तेज बदबू आने लगी, तो उन्होंने इसकी सूचना सुपेला पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरी को खुलवाया, तो उसके अंदर महिला का शव देखकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। शव काफी पुराना था और उसमें कीड़े लग चुके थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को बोरी में भरकर यहां फेंका गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान मृतिका के शरीर पर कई टैटू और गोदना पाए गए हैं, जिनके आधार पर पुलिस महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

 

दुर्ग पुलिस द्वारा जारी पहचान संबंधी विवरण:

  • मृतिका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष
  • बाएं हाथ पर ‘महादेव त्रिशूल’ लिखा हुआ, साथ में 7 स्टार बने हुए
  • बाएं हाथ पर महादेव के नीचे ‘लखन सुरेश BM आरती’ का गोदना
  • बाएं हाथ की तर्जनी उंगली के पीछे ‘A’ लिखा हुआ
  • बाईं कलाई में काला धागा बंधा हुआ
  • बाईं कलाई में सफेद-आसमानी रंग की 3 चूड़ियां, दाईं कलाई में 1 चूड़ी
  • दोनों पैरों के अंगूठे में लोहे की रिंग
  • दाहिने कान में टॉप्स
  • शव पर फिरोजा रंग का पेटीकोट

 

दुर्ग पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस महिला के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर 8878505555 या थाना प्रभारी सुपेला 7988522909 पर संपर्क करें। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Share this