Raipur Election Protest: निर्वाचन कार्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े; पुलिस से हुई झूमाझटकी…NV News
Share this
NV News रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बारिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया और पुतला दहन भी किया। पुलिस ने प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए कार्यालय के आसपास कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की थी।
प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की स्थिति बनी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोककर आगे जाने से रोका।
कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का दावा है कि प्रक्रिया के दौरान कई मतदाताओं के नाम कथित तौर पर हटाए या जोड़े गए हैं और इसे लेकर वह निर्वाचन अधिकारियों से जवाब मांग रही है। देश के विभिन्न हिस्सों में भी कांग्रेस ने 25 सितंबर को निर्वाचन कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन का आह्वान किया था।
वहीं, छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से जुड़े आंकड़े और दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया निर्वाचन कार्यालयों के माध्यम से संचालित की गई है। रायपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट पर मतदाता सूची से संबंधित आधिकारिक जानकारी उपलब्ध है।

