महिला से रिश्वत मांगने के आरोप में प्रधान आरक्षक लाइन अटैच, SP ने की सख्त कार्रवाई
Share this
जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले के खिलाफ महिला पीड़िता से रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दी गई लिखित शिकायत में कहा गया कि वह जिस मारपीट प्रकरण की पीड़िता है, उस मामले में न्यायालय में चालान पेश करने के एवज में प्रधान आरक्षक द्वारा पैसों की मांग की जा रही थी।
आरोप यह भी लगाया गया कि पैसे नहीं देने पर प्रधान आरक्षक ने चालान में स्कूटनी लगवाकर उसे जानबूझकर देर कराने की धमकी दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले को थाना बिर्रा से हटाते हुए रक्षित केंद्र जांजगीर में लाइन हाजिर कर दिया है।
पुलिस प्रशासन ने आरोपों की पुष्टि के लिए उनके विरुद्ध प्राथमिक जांच भी शुरू कर दी है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी एवं अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
