Chhattisgarh Film News: ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- फिल्म देखने के बाद लेंगे फैसला…NV News
Share this
NV News रायपुर। फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे संगठन के लोगों के साथ फिल्म देखने जाएंगे और इसके बाद फिल्म को टैक्स फ्री करने को लेकर फैसला लिया जाएगा।
फिल्म देखने के बाद तय होगा फैसला
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म को लेकर सरकार की ओर से निर्णय लेने से पहले वे स्वयं फिल्म देखेंगे। संगठन के लोगों के साथ फिल्म देखने के बाद ही इसे टैक्स फ्री करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर भी बोले CM
वहीं, चांपा में युवक की पुलिस हिरासत में मौत के मामले पर भी मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है और घटना को लेकर जानकारी ली जा रही है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीड़ित पक्ष को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

