बस्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास, ईशिका बाला और अखिल सेन…NV News

Share this

NV News:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी किए गए हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों में बस्तर अंचल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।

हाई स्कूल परीक्षा में कांकेर जिले की शासकीय माध्यमिक शाला, गोंडाहूर की छात्रा ईशिका बाला ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता और शिक्षकों को गौरवान्वित किया, बल्कि पूरे बस्तर को भी गौरवांवित किया है।

वहीं हायर सेकेंडरी परीक्षा में कांकेर के ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, कोडागांव के छात्र अखिल सेन ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

इन दोनों विद्यार्थियों की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, और सही मार्गदर्शन व परिश्रम से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।

प्रदेश भर से इन विद्यार्थियों को बधाइयाँ मिल रही हैं, और शिक्षा विभाग ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share this

You may have missed