छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: भाजपा नेता का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंगेली जिले के लोरमी में एक भाजपा नेता का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लोरमी के गोल्हापारा में सड़क के किनारे भाजपा नेता का शव मिला है। इस घटना से आस-पास के इलाकों में हलचल का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता शत्रुघ्न साहू रविवार की शाम से ही लापता थे। जिसके बाद आज उनका सड़क के किनारे शव मिला। इलाके में भाजपा नेता का शव मिलने से पुलिस जांच में जुट गई है। ये पूरा मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Share this

You may have missed