नामी होटलों और ढाबों पर नगर निगम का छापा; गंदगी मिलने पर ठोंका 20 हजार का ई-चालान…NV News

Share this

NV News 25 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में व्यावसायिक संस्थानों और खान-पान की दुकानों में स्वच्छता मानकों की अनदेखी करने वालों पर नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार और जोन 8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर गंदगी फैलाने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

गंदगी से संबंधित मिली जनशिकायतों का तत्काल सत्यापन करने पहुंची टीम ने शिकायत सही पाए जाने पर मौके पर ही चालान काटा।

पिकाडली होटल और बंटी नमकीन समेत 8 दुकानों पर जुर्माना

निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने और गंदगी पाए जाने पर कुल 8 व्यावसायिक संस्थानों पर 20 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया:

पिकाडली होटल: 10,000 रुपये जुर्माना

बंटी नमकीन: 5,000 रुपये जुर्माना

हरमन ढाबा: 2,000 रुपये जुर्माना

अग्रवाल होटल: 1,000 रुपये जुर्माना

अन्य 04 संस्थान: 2,000 रुपये जुर्माना

सख्त चेतावनी:

नगर निगम की टीम ने ई-चालान काटने के साथ ही सभी संस्थान संचालकों को भविष्य में स्वच्छता के तय मापदंडों का पालन न करने पर संस्थान सील करने और कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

मौके पर मौजूद रहे अधिकारी

इस औचक निरीक्षण और चालानी कार्रवाई के दौरान जोन 8 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक राकेश बंजारे सहित संबंधित वार्डों के सफाई सुपरवाइजर मौजूद रहे। नगर निगम ने शहरवासियों और दुकानदारों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।

Share this

You may have missed