Hydroponics Farming: बिना मिट्टी और कम पानी में बंपर पैदावार, कृषि क्षेत्र में क्रांति ला रही है हाइड्रोपोनिक्स तकनीक…NV News

Share this

NV News भारत: देश जैसे कृषि प्रधान राष्ट्र में बढ़ती जनसंख्या, घटती कृषि भूमि और जल संसाधनों पर बढ़ते दबाव के बीच खेती की नई और टिकाऊ तकनीकों की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही है। ऐसे समय में हाइड्रोपोनिक्स तकनीक कृषि क्षेत्र में एक अभिनव और प्रभावी विकल्प बनकर उभर रही है। यह ऐसी आधुनिक खेती पद्धति है, जिसमें मिट्टी की बिल्कुल आवश्यकता नहीं होती और पौधों को पानी में घुले पोषक तत्वों के माध्यम से उगाया जाता है।

इस वैज्ञानिक कृषि पद्धति में पौधों की जड़ों को पोषक तत्वों से युक्त पानी में रखा जाता है, जिससे पौधों को आवश्यक पोषण सीधे प्राप्त होता है और उनकी वृद्धि तेजी से होती है। पारंपरिक खेती की तुलना में इसमें बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है, जिससे सीमित भूमि वाले किसान, शहरी क्षेत्रों के निवासी तथा छोटे उद्यमी भी इसका लाभ उठा सकते हैं। नियंत्रित वातावरण में फसल उत्पादन होने के कारण इस पर मौसम के बदलाव का प्रभाव भी बेहद कम पड़ता है।

यह तकनीक केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं और कृषि उद्यमियों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी खोल रही है। कम स्थान में व्यावसायिक स्तर पर सब्जियां और हरी पत्तेदार फसलें उगाकर अच्छी आय अर्जित की जा सकती है। केंद्र और राज्य सरकारें भी कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से इसे लगातार बढ़ावा दे रही हैं, जो भविष्य में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

Share this

You may have missed