Narayanpur Naxalite News: नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी; टेकला के जंगल से भारी मात्रा में हथियार और तोयामेटा से 24 लाख कैश बरामद…NV News

Share this

NV News नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से सुरक्षा बलों के लिए एक बेहद बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता की खबर सामने आई है। क्षेत्र में नक्सलवाद के पूरी तरह से कमजोर और समाप्त होने के बाद, अब सुरक्षा बल उनके द्वारा जंगलों में पीछे छोड़ दी गई सामग्रियों और ठिकानों को ढूंढने के सघन अभियान में जुटी हुई है। इसी कड़ी में जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के एक बड़े और गोपनीय डंप को खोज निकालने में कामयाबी हासिल की है।

इस विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों के जवानों ने टेकला के घने और संवेदनशील जंगलों से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों का एक बहुत बड़ा जखीरा बरामद किया है। इसके साथ ही, तोयामेटा इलाके में की गई घेराबंदी और तलाशी के दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखी गई 24 लाख रुपये की भारी-भरकम नगद राशि भी हाथ लगी है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि यह रकम संगठन द्वारा लेवी (जबरन वसूली) के जरिए जुटाई गई थी।

सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के इस बड़े डंप और भारी नकदी की बरामदगी ने उनके बचे-कुचे नेटवर्क और मंसूबों की कमर तोड़ दी है। बस्तर संभाग और नारायणपुर पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों के सफाए के बाद भी अंदरूनी जंगलों में इस तरह के सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य उनके द्वारा छिपाए गए घातक हथियारों और पैसों को जब्त करना है, ताकि क्षेत्र में पूरी तरह से स्थायी शांति और सुरक्षा व्यवस्था बहाल रखी जा सके।

Share this

You may have missed