आज का राशिफल: कई राशियों की चमकेगी किस्मत, लक्ष्मी पूजा से खुलेंगे भाग्य के द्वार

Share this

रायपुर। वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों का उल्लेख मिलता है और प्रत्येक राशि का स्वामी एक ग्रह माना जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर ही दैनिक राशिफल का निर्धारण किया जाता है। आज 12 दिसंबर, शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। मान्यता है कि शुक्रवार को विधि-विधान से लक्ष्मी पूजा करने से आर्थिक प्रगति और मनोकामना सिद्धि मिलती है। ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों की किस्मत चमकने वाली है, वहीं कुछ को स्वास्थ्य व पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

 

मेष राशि

आज शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन हार मानकर पीछे हट जाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार में लाभ। हरी वस्तु का दान शुभ रहेगा।

 

वृषभ राशि

भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में विवाद की संभावना। मानसिक तनाव बढ़ेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करें।

 

मिथुन राशि

घरेलू सुख में कमी देखने को मिलेगी। भूमि-भवन संबंधी कार्यों में रुकावट। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक-ठाक। व्यापार सामान्य गति से चलेगा। हरी वस्तु साथ रखें।

 

कर्क राशि

व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति बेहतर। लाल वस्तु पास रखें।

 

सिंह राशि

धन हानि और पारिवारिक खलबली की स्थिति बन सकती है। झगड़े की आशंका। स्वास्थ्य मध्यम, जबकि प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

 

कन्या राशि

ऊर्जा स्तर में उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार संतोषजनक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

 

तुला राशि

मन में चिंता, खर्चों में वृद्धि। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा की संभावना। प्रेम, संतान और व्यापार सामान्य। हरी वस्तु साथ रखें।

 

वृश्चिक राशि

आज आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। मन घबराहट महसूस करेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु दान करने से लाभ।

 

धनु राशि

कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान सामान्य। व्यापार ठीक। लाल वस्तु पास रखें।

 

मकर राशि

मानहानि की आशंका। यात्रा में कष्ट संभव। धार्मिक गतिविधियों में अति न करें। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान अच्छा। व्यापार सामान्य। काली मां को प्रणाम करें।

 

कुंभ राशि

जीवनसाथी और खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। चोट लगने की आशंका। किसी विवाद में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।

 

मीन राशि

जीवनसाथी और खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान और व्यापार भी सामान्य स्थिति में। गणेश जी का स्मरण लाभकारी।

Share this

You may have missed