सेप्टिक टैंक हादसे पर सख्त हुए CM साय: अब बिना अनुमति नहीं होगी सफाई, 3 मजदूरों की मौत के बाद बड़ा फैसला…NV News

Share this

रायपुर में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत के बाद राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। इस गंभीर घटना को लेकर आयोजित अनुश्रवण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अब बिना अनुमति किसी भी सेप्टिक टैंक या सीवर की सफाई नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्य के लिए नगर निगम से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मजदूरों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं और सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन हो।

बैठक में यह भी सामने आया कि कई जगहों पर अब तक नियमों की अनदेखी कर बिना सुरक्षा इंतजाम के मजदूरों को टैंक में उतारा जाता रहा है, जो सीधे तौर पर उनकी जान से खिलवाड़ है। इस पर सीएम साय ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

सरकार ने साफ किया है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभागों को नियमित निगरानी करने और नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फैसले के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि सफाई कार्यों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर स्थिति बेहतर होगी और ऐसे दर्दनाक हादसों पर रोक लगाई जा

Share this

You may have missed