तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे छात्र को मारी टक्कर, मौके पर मौत; चालक और क्लीनर फरार…NV News

Share this

बिलासपुर: रतनपुर क्षेत्र के सांधीपारा के पास दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे एक छात्र को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रही बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के तुरंत बाद बस का चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this

You may have missed