Today’s Horoscope: आज का राशिफल: बुधवार को भगवान गणेश की कृपा, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Share this

रायपुर। वैदिक ज्योतिष शास्त्रों में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है, जिनका संचालन ग्रह-नक्षत्रों की चाल से होता है। आज 31 दिसंबर, बुधवार का दिन है, जो भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। बुधवार के दिन विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और विघ्नों का नाश होता है।

आज कुछ राशियों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा बरसने वाली है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल—

 

 

मेष राशि

आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। मनचाही वस्तुओं की प्राप्ति संभव है।

शुभ उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

 

वृषभ राशि

मन थोड़ा परेशान रह सकता है। खर्च अधिक रहेगा। सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान सुख मिलेगा। व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा।

शुभ उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

 

मिथुन राशि

आय में वृद्धि के योग हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नए आय स्रोत बनेंगे। यात्रा और शुभ समाचार मिल सकता है।

शुभ उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

 

कर्क राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी।

शुभ उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

 

सिंह राशि

अटके हुए कार्य पूरे होंगे। यात्रा और धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी होगी। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।

शुभ उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

 

कन्या राशि

चोट-चपेट या परेशानी के योग हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा।

शुभ उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

 

तुला राशि

आज का दिन आनंदमय रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विवाहितों के लिए दांपत्य सुख। हर क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी।

शुभ उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

 

वृश्चिक राशि

शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम और व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी।

शुभ उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

 

धनु राशि

भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। प्रेम में नोकझोंक संभव है। मानसिक तनाव रह सकता है। व्यापार में लाभ होगा।

शुभ उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

 

मकर राशि

गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

शुभ उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

 

कुंभ राशि

पराक्रम से सफलता मिलेगी। नौकरी-व्यापार में तरक्की होगी। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

शुभ उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

 

मीन राशि

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान सुख मिलेगा। धन और परिवार में वृद्धि के योग हैं। निवेश में सावधानी रखें।

शुभ उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

Share this